रायपुर।। खबरी गुल्लक ।।
स्टील उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड (गोयल TMT) ने विज्ञापन जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने रायपुर में देश का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कंपनी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया है।
यह भव्य बिल्डिंग रैप रायपुर के आर्क ब्रिज कैनाल रोड स्थित एक प्रमुख भवन पर लगाया गया है। करीब 23,958 वर्गफुट में फैला यह रैप अब तक का देश का सबसे बड़ा विज्ञापन इंस्टॉलेशन माना जा रहा है। इस रैप को भवन के पांच फ्लोर तक तैयार किया गया, जिसे लगाने का कार्य 35 कुशल मजदूरों की टीम ने लगातार पांच दिनों के दिन-रात के प्रयास से पूरा किया। इस विशाल इंस्टॉलेशन के लिए खास फ्लैक्स सामग्री मुंबई से कस्टम-निर्मित कर मंगवाई गई थी ताकि गुणवत्ता और स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।
कंपनी के डायरेक्टर संदीप गोयल ने कहा कि गोयल TMT बीते 25 वर्षों से मजबूती और गुणवत्ता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग रैप का उद्देश्य यह संदेश देना है कि गोयल TMT रायपुर के हर कोने में मौजूद है और शहर व प्रदेश के विकास में लगातार योगदान दे रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि इस उपलब्धि के बाद कंपनी प्रदेश में अपने ब्रांड उपस्थिति को और सशक्त करने की दिशा में कई नए कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे इनोवेटिव विज्ञापन मॉडल और सार्वजनिक अभियानों के माध्यम से ब्रांड की पहचान को और व्यापक बनाएगी।
यह रैप न केवल गोयल TMT के लिए, बल्कि रायपुर शहर के लिए भी गर्व का विषय बन गया है, जिसने राजधानी की स्काईलाइन को एक नई पहचान दी है।





