ADD

अंबिकापुर में देह व्यापार : होटल आर्यन का मैनेजर, कर्मचारी समेत एक और महिला गिरफ्तार, अभी तक 7 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल ... देखें पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 19 दिसंबर 2025।।

 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आकाशवाणी चौक के पास संचालित अवैध कारोबार में युवतियों को ग्राहकों तक पहुंचाने के आरोप में आर्यन होटल के मैनेजर मौजी लाल जायसवाल, कर्मचारी एकलव्य पैकरा और एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले इस मामले में कुल 4 अन्य आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं।पुलिस ने बताया कि  10 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना मिली कि आकाशवाणी चौक के पास एक मकान में अनैतिक व्यापार चल रहा है। यहां युवक-युवतियों को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था। महिला थाना अंबिकापुर ने सूचना की पुष्टि के बाद अपराध क्रमांक 17/2025 दर्ज किया, जिसमें अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज करते हुए पहले चरण में एक महिला आरोपी को आकाशवाणी चौक के निकट मकान से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर उसे उसी दिन न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार भी इस कारोबार में सक्रिय सहयोगी है। सुनील की पत्नी ग्राहक जुटाती थी, जबकि उसका साथी हेमंत दास लड़कियों को ग्राहकों तक लाने-ले जाने का काम संभालता था। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। 13 दिसंबर को सुनील कुमार 40 वर्ष मायापुर,  हेमंत दास 33 वर्ष बेलखरिखा   दरिमा और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया था। 14 दिसंबर को एक अन्य महिला को अंबिकापुर के एक मकान से पकड़ा गया। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि 19 दिसंबर  को मिली नई सूचना और जांच  के आधार पर पुलिस ने अंबिकापुर अर्बन चौपाटी के पास स्थित आर्यन होटल के मैनेजर मौजी लाल जायसवाल 53 वर्ष निवासी पटेहरा सिरमौर थाना अथरैला, रीवा मध्य प्रदेश जो वर्तमान में अंबिकापुर में रह रहा था। होटल के  कर्मचारी एकलव्य पैकरा  22 वर्ष जिगनिया, थाना कुसमी बलरामपुर  के खिलाफ ठोस सबूत मिले। दोनों के साथ एक महिला भी इस धंधे में लिप्त पाई गई। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)