ADD

हाई वोल्टेज करंट से युवक की मौत, साक्ष्य छिपाने शव को कुएं में फेंका.. तीन आरोपी गिरफ्तार, दरिमा थाना क्षेत्र में हुई घटना

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

सरगुजा जिले के थाना दरिमा अंतर्गत 23 नवंबर 2025 की रात जंगली सूअर के शिकार के लिए खेत में लगाए गए हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों ने मृतक के शव को खेत से करीब 500 मीटर दूर एक कुएं में फेंकने की बात कबूली है।  मृतक हरेंद्र सिंह (27), पुत्र बुद्धदेव, निवासी कुम्हर्ता को आरोपी किसान बुधवार सिंह (65) ने अपने साथियों बलराम सिंह (55) और मदन सिंह (50) के सहयोग से खेत में लगाए गए नंगे GI तार के कारण करंट लगने से मृत्यु हो गई। आरोपियों ने मृतक को शिकार के उद्देश्य से खेत में लगाये गए 11,000 वोल्ट के तार से प्रभावित होने के बाद शव को छिपाने की नीयत से कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन ने थाना दरिमा में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 197/2025 के तहत विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत जांच शुरू की। पुलिस की विवेचना में बुधवार सिंह ने आरोपियों मदन और बलराम के साथ मिलकर मृतक की करंट से हुई मौत के बाद शव खेत से ले जाकर कुएं में फेंकने की बात स्वीकार की। पीड़ित की फसल की सुरक्षा और जंगली सूअरों का शिकार करने के लिए खेत की सीमाओं में जोर से हाई वोल्टेज तार जोड़ा गया था। कार्रवाई में सउनि नोहरसाय मिंज, आरक्षक मनोहर पैकरा, बंदे केरकेट्टा, टिकेश्वर सिंह और नमिश सिंह शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)