ADD

जबलपुर में वीर शिरोमणि रूपन बारी जी की स्मृति में मार्ग नामकरण पट्टिका का भव्य अनावरण... बारी समाज जबलपुर का ऐतिहासिक आयोजन..

0

जबलपुर।। खबरी गुल्लक।। 14 दिसंबर 2025।। 

 बारी समाज जबलपुर ने आराध्य  वीर शिरोमणि रूपन बारी जी की स्मृति में एक ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया। नगर निगम जबलपुर के सहयोग से एमएलबी स्कूल के सामने स्थित चौराहे पर वीर शिरोमणि रूपन बारी परिसर मार्ग नामकरण पट्टिका का अनावरण आज दोपहर 2 बजे किया गया। यह आयोजन समाज के गौरवशाली इतिहास और अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा को अमिट रूप से अंकित करने वाला है।

                


  कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू उपस्थित रहे, जबकि विधायक अभिलाष पांडे (उत्तर मध्य क्षेत्र) ने अपनी उपस्थिति से समारोह को सम्मानित किया। निगम अध्यक्ष  रिकुंज विज एवं नेता प्रतिपक्ष न.नि.ज.  अमरीश मिश्रा भी मंच पर विराजमान थे। अतिथियों ने संबोधन में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने पर जोर दिया। समारोह में बारी समाज के प्रमुख सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह अनावरण न केवल एक मार्ग का नामकरण है, बल्कि बारी समाज की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का प्रतीक है। 

समाज के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, विशेषकर नगर निगम जबलपुर का आभार व्यक्त किया। समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कैंट विधानसभा के विधायक परम अशोक ईश्वर दास रोहाणी  के साथ में  विवेक राम सोनकर एमआईसी सदस्य,  दामोदर सोनी MIC सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।   कृष्ण कुमार वर्मा बारी समाज उत्थान संघ प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री नरेश बारी,सचिव अखिलेश् बारी, सह सचिव राजेश वर्मा, संगठन सचिव सुशील रावत गोलू , प्रचार सचिव राकेश वर्मा अमनपुर तथा उपाध्यक्ष शिवप्रसाद बारी ,रविंद्र बारी कोषाध्यक्ष राजेंद्र बारी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रावत वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण बारी,अरुण वर्मा तिलहरी,राजेश पात्रिक,रामनारायण बारी, रवीन्द्रनाथ बारी, संजय बारी, नीरज बारी, राकेश बारी,अजय बारी, राजेश वर्मा गुल्लू,स्वतंत्र वर्मा, सी  एल वर्मा, विष्णु वर्मा, किशोर प्रताप जी , शैलेंद्र बारी, चेतन बारी संजय बारी शीतलपुरी, आशीष बारी मन्नू, महेश वर्मा, राज वर्मा, राकेश वर्मा आदि तथा बड़ी संख्या में बारी समाज के सदस्यों ने सहभागिता की,  समाज की महिला सदस्यों में श्रीमती प्रमिला बारी, श्रीमती कामिनी वर्मा, श्रीमती प्रतिभा वर्मा, श्रीमती ज्योति बारी, अरुणा वर्मा, श्रीमती पिंकी बारी, श्रीमती मालती देवी बारी, श्रीमती प्रवीण बारी श्रीमती गीता बारी ,श्रीमती रश्मि वर्मा, ललिता रावत, ज्योति वर्मा ,चंदा वर्मा,श्रीमती नीता बारी का विशेष योगदान रहा ।  महापौर जी ने दिल्ली से आए  विशेष पर्दे से शिला पट्टिका का अनावरण किया।  उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वीर शिरोमणि रूपन बारी  जी की मूर्ति की स्थापना हेतु एक बारी समाज के संयुक्त दल से बैठक की जाएगी।   मूर्ति की स्थापना की कार्यवाही की जावेगी ।  कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री नरेश बारी जी ने अपनी विशेष भूमिका अदा की। इस अवसर पर केके वर्मा, अनिल बारी, नरेश बारी, शिव प्रसाद बारी, रविन्द्र बारी, राजेंद्र बारी, चेतन बारी, अवधेश वर्मा, लक्ष्मण बारी, विष्णु प्रसाद बारी, अखिलेश बारी, ओमप्रकाश रावत, कमलेश वर्मा, राज वर्मा, राकेश रावत, राजेश वर्मा, सुशील रावत, राकेश वर्मा, राजेश पत्रिक, अजय वर्मा, नीरज बारी, राकेश बारी, संजय बारी, श्रीमती कामिनी वर्मा एवं श्रीमती प्रमिला बारी भी उपस्थित थे। 

महान योद्धा थे वीर शिरोमणि रूपन बारी, सभी 32 महायुद्ध में थे अपराजेय

वीर शिरोमणि रूपन बारी बारी समाज के एक महान योद्धा थे, जिन्हें आल्हा-उदल के समकालीन और राजा परमाल के दरबार के बहादुर सैनिक के रूप में जाना जाता है। उन्हें कलयुग का अर्जुन कहा जाता है, जो उनकी अपार वीरता का प्रतीक है।रूपन बारी का जन्म लगभग 1100 ईस्वी के आसपास महोबा जिले में हुआ था। उनका विवाह आल्हा- उदल द्वारा राजा मानसिंह ढोलगढ़ की बेटी त्रिवेणी  कुमारी से कराया गया था। वे आल्हा- उदल की सेना के वीर सेनापति थे और जीवनकाल में 32 महायुद्ध लड़े। किसी भी देश पर आक्रमण के दौरान उनकी तलवार सबसे पहले राजा की सेना पर चलती थी। बारी समाज आज भी उनकी जयंती धूमधाम से मनाता है, जहां उनकी वीरता की कहानियां सुनाई जाती हैं। वे बारी वंश के गौरव और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक बने हुए हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)