ADD

देह व्यापार के धंधे में फरार महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... अंबिकापुर में चल रहा था गर्म गोश्त का धंधा

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 13 दिसंबर 2025।।  जिला सरगुजा में अनैतिक देह व्यापार के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले एक अन्य महिला को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जा चुका था। यह कार्रवाई आकाशवाणी चौक क्षेत्र में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट के खिलाफ की गई है। पुलिस के मुताबिक  मामला 10 नवंबर 2025 को तब उजागर हुआ जब पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक के पास एक मकान में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। यहां  युवतियों को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद महिला थाना अंबिकापुर ने अपराध क्रमांक 17/2025 दर्ज किया।   अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस द्वारा उसी दिन आकाशवाणी चौक के निकट एक मकान पर दबिश देकर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ अपराध के पुख्ता सबूत मिलने पर 10 नवंबर को ही न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस को नई जानकारी हाथ लगी। गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार भी इस धंधे का मुख्य सहयोगी था। महिला ग्राहक ढूंढती थी, जबकि सुनील और उनका साथी हेमंत दास लड़कियों को ग्राहकों तक लाने-ले जाने का काम संभालता था। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे। अंबिकापुर के एक मकान से तीनों फरार आरोपी पकड़े गए जिसमें सुनील कुमार 40 वर्ष  पिता कमला साव निवासी मायापुर अंबिकापुर,हेमंत दास 33 वर्ष  पिता स्व. राजेश दास निवासी बेलखरिखा  दरिमा और एक अन्य महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)