ADD

टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में सरगुजा संभाग के 500 युवाओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में भरी हुंकार... कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में दी सहभागिता

0



अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष  बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में सरगुजा संभाग से करीब 500 युवाओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में अपनी सहभागिता दी। 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस के द्वारा आखिल भारतीय स्तर की इस रैली का आयोजन किया गया था। इस सफल रैली में शामिल होने के लिए 12 दिसंबर से ही सरगुजा से कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई के कार्यकर्ता ट्रेन , बस एवं अन्य माध्यमों से दिल्ली रवाना हो गए थे। आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने सरगुजा संभाग के युवाओं के रैली में शामिल होने के लिये यात्रा और ठहराव की व्यवस्था की थी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा और एन एस यू आई अध्यक्ष आशीष जायसवाल को व्यवस्था की जवाबदेही दी गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)