ADD

वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने लगाया आरोप - वन दरोगा शमीम शाह फर्जी प्रमाण-पत्रों से हासिल किया नौकरी, मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन सौंप बर्खास्तगी और fir दर्ज कराए जाने मांग..

0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 17 दिसम्बर 2025।।

 अंबिकापुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) सरगुजा वृत्त  को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में वन दरोगा/फॉरेस्ट गार्ड शमीम शाह आ. अली मोहम्मद निवासी ग्राम सोनपुर कलां, रनपुरखुर्द पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दुबे ने 12 मई 2020 को डेटेड पत्र में दावा किया है कि शमीम शाह ने अपने छोटे भाई नसीम शाह के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों का इस्तेमाल कर वन विभाग में नौकरी हासिल की। पार्षद आलोक दुबे ने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि 3 जनवरी 2024 को रमजान अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी ने इसी मुद्दे पर मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज की थी।  उन्होंने मांग की है कि शमीम शाह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाए और उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शमीम शाह ने रनपुर खुर्द के चोरका कछार वन संरक्षित क्षेत्र (क्रमांक 2581) में अवैध कब्जे को बढ़ावा दिया। वन विभाग ने 41 लोगों को अतिक्रमण नोटिस जारी किया है। आरोप है कि शमीम शाह ने ग्रामीणों को वन भूमि पर कब्जा करने के लिए उकसाया। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि रमजान अंसारी दबाव में शिकायत वापस लेने का आवेदन करता है, तो भी इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पूरी जांच होनी चाहिए। जांच के बाद शमीम शाह को नौकरी से हटाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। आलोक दुबे ने पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो फर्जी नौकरी कर सेवारत शमीम शाह को सेवा से बर्खास्त करते हुए इसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की अनुशंसा करें।  शमीम शाह वर्तमान में तेंदुपत्ता गोदाम सोनहत, जिला कोरिया में पदस्थ हैं। वन विभाग की ओर से अभी इस शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस संबंध में शमीम शाह से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)