अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
देश के 77 वें गणतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन मंे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से आये 50 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस सदस्यों को शाल भेट कर उनका सम्मान भी किया गया। कांग्रेस सेवादल की परंपरा के अनुसार गणतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराने से संबंधित सभी औपचारिकतओं के बीच राष्ट्र ध्वज फहराने के उपरांत पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश को पढा। इस संदेश में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया गया कि विगत दो साल के कार्यकाल में मोदी की गारंटी के नाम पर राज्य की सत्ता पर काबिज हुई प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। धान खरीदी योजना में सरकार वायदे के अनुसार कीमत नहीं दे पा रही है। प्रदेश की सवा करोड महिलाओं को महतारी वंदन के अन्तर्गत राशि की
घोषणा सरकार ने की थी किंतु प्रदेश की आधी महिलाओं को भी इसका फायदा नहीं मिल रहा है। 1 लाख नौकरी देने के वादे पर सरकार शतप्रतिशत विफल रही है। बिजली बिल हाफ योजना की समाप्ती, बिजली दरों में वृद्धी और स्मार्ट मीटर के कारण लोगों पर बिजली बिल का दुगना भार बढ गया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार गिरावर की ओर है। विशेष तौर पर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में बढोत्तरी हुई है। मनरेगा में बदलाव को ग्रामीण अर्थतंत्र को बर्बाद करने वाला कदम प्रदेशाध्यक्ष के संदेश में बतलाया गया है। इस संदेश के माध्यम से कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया है कि प्रदेश की सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहॅुंचाया जाये। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, डॉ0 अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, संजय विश्वकर्मा, सत्येन्द्र तिवारी, रामविनय सिंह, मो इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, श्रीमति मधु दिक्षित, हेमंत तिवारी, इरफान सिद्धकी, ए0पी0 सांडिल्य, दुर्गेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, संजीव मंदिलवार, संध्या रवानी, रसीद अहमद, लोकेश कुमार, अमित तिवारी राजा, विकल झा, आशीष जायसवाल, प्रिति सिंह, मो0 जमील, अशफाक अलि, गुरुप्रीत सिंह, नरेन्द्र विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निकि खान, सोहन जायसवाल, सतीश बारी, अमित सिन्हा, लुकस एक्का, बालेश्वर तिर्की, शुभम जायसवाल, मो0 कलीम अंसारी, मेराज रंगरेज, दीपक मिश्रा, काजू खान, प्रमोद चौधरी, उत्तम राजवाडे, अख्तर चम्मा, विकास केशरी, दिलिप धर, अविनाश कुमार, अमित सिंह, विकास शर्मा, दिनेश शर्मा, मिथुन सिंह, अमित वर्मा, नवनीत तिवारी, आशीष शील, परवेज आलम गांधी, तरनराज बाबरा, शिवांशु गुप्ता, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, संजर नवाज, राधे अग्रवाल, सीपू सिंह, नुजहत फातमा, रुबी जैन, चंचला सांडिल्य, सपना सिन्हा, श्रीमति हमीदा, रश्मी सोनी, शकीला सिद्धकी, अनिता सिन्हा सहित सैकडों की संख्या मंे पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विशेष आमंत्रित अतिथीगण मौजूद थे।



