ADD

अम्बिकापुर में अवैध धान कारोबार का खुलासा: एक्सपायरी धान को नए बोरे में भरकर मंडी में बेचने की साजिश नाकाम...

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। अम्बिकापुर के गांधीनगर वार्ड नंबर 2 में अवैध तरीके से एक्सपायरी धान को बंद प्लास्टिक पैकेट खोलकर बोरे में भरने की तैयारी पकड़ी गई। स्थानीय युवा कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई ।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल पटेल, रेहान अली और युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सतीश घोष मौजूद रहे । फूड इंस्पेक्टर चंद्र कांत ध्रुव की त्वरित कार्रवाई में करीब 3 लाख 72 हजार रुपये कीमत का 300 बोरी एक्सपायरी धान जब्त किया गया। आरोपी सुभाषनगर स्कूल पारा के केसव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह पर मुख्य साजिश का आरोप है। वे एक्सपायरी धान के प्लास्टिक पैकेट फाड़कर बोरे में भर रहे थे और पुराने पैकेटों को आग में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे। उद्देश्य सिलफिली धान समिति की मंडी में इसे बेचना था।फूड इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर पूरी सामग्री जब्त कर ली। मामले की गहन जांच चल रही है, और आरोपी नेताओं व व्यापारियों पर आगे की कानूनी कार्रवाई हो सकती है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)