अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह देश भक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती पूजन, छत्तीसगढ़ महतारी, ध्वज पूजन के साथ ध्वजारोहण संस्था के प्राचार्य डॉ. आरएन खरे द्वारा किया गया। ध्वजारोहण उपरांत प्राचार्य डॉ RN खरे ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं, महान अमर वीर शहीदों को नमन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संविधान, तिरंगे की डिजाइन, आत्मनिर्भर भारत, क्रांतिकारी कवि की राष्ट्रभक्ति रचनाएँ, देश के विशिष्ट पुरस्कारों आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही संस्था में संचालित कार्यों, उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके पश्चात राष्ट्रगान, राज्यगीत तथा वंदे मातरम् के 150वें वर्षगाँठ के अवसर पर वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम रोशन कुमार शर्मा, चतुर्थ वर्ष, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग द्वारा वंदे मातरम् एवं माँ तुझे सलाम गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात लेखा परवीन, तृतीय वर्ष, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात नीलम ठाकुर, तृतीय वर्ष, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग द्वारा देशभक्ति गीत देश मेरे का गायन तथा ममता राजवाड़े, चतुर्थ वर्ष, सिविल इंजीनियरिंग द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत प्रशंसनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों को मिष्ठान्न वितरण किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. केतन चौरसिया, विभागाध्यक्ष, माइनिंग इंजीनियरिंग द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन महिधर दुबे, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के समन्वयक श्री निर्विकार गौतम एवं पीयूष राय, सहायक प्राध्यापक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग रहे।



