ADD

अंबिकापुर के सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गणतंत्र पर्व... सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मोहा मन

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी  सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल स्कूल अंबिकापुर में गणतंत्र पर्व  अनोखे उत्साह और देशप्रेम की भावना के साथ मनाया गया।  छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का संदेश दिया। यह समारोह न केवल एक उत्सव था, बल्कि भावी नागरिकों में राष्ट्रभक्ति का बीज बोने का माध्यम बना।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम अंबिकापुर के एमआईसी सदस्य जितेन्द्र सोनी (अज्जू) के मुख्य आतिथ्य में हुई। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। स्काउट-गाइड कैडेट्स ने मुख्य अतिथि की भव्य अगुवानी की, जो देश की युवा पीढ़ी की अनुशासित शक्ति का प्रतीक बनी। ध्वज फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथाएं सुनाईं। नन्हे कलाकार ने एकसारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा गाकर सभी का मन मोह लिया,  वहीं छात्राओं का समूह नृत्य मेरे देश की धरती पर किया गया, जो देशप्रेम की अनुभूति करा गया।

मुख्य अतिथि जितेन्द्र सोनी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में गणतंत्र दिवस के गहन महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 26 जनवरी 1950 को  संविधान लागू हुआ, जिसने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारा संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का आधार है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। जीवन में अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। एक लक्ष्य चुनें, ईमानदारी से प्रयास करें। राष्ट्र निर्माण में आपकी भूमिका सर्वोपरि है। देशभक्ति केवल नारे लगाने से नहीं, कर्म से प्रकट होती है। उनके शब्दों ने छात्रों के हृदय में जोश भर दिया।

स्कूल प्रबंधक एफडी खान ने अध्यक्षता करते हुए सभी को गणतंत्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा स्कूल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है। यहां के बच्चे भविष्य के भारत रत्न बनेंगे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बूंदी प्रसाद वितरित किया गया।  इस अवसर पर प्राचार्य अभिजीत दासगुप्ता, अजहरुद्दीन खान, पंकज, तौसिफ, आरती, नीलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)