अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
खुद को वनमंत्री का मीडिया प्रभारी बता एक शातिर ने शहर के बौरीपारा महादेवगली निवासी युवक से वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़ित कैलाश गुप्ता (पिता: रामलखन गुप्ता) की चार साल पहले रायपुर के पारसनगर निवासी यासिर भाटी (पिता: रुस्तम) से पहचान हुई थी। यासिर ने खुद को वनमंत्री का मीडिया प्रभारी बताया और कहा कि कोई भी काम हो तो बताना। बाद में उसने कैलाश को वन विभाग में वनरक्षक का पद खाली होने का लालच दिया और नौकरी के लिए 2 लाख रुपये मांगे।
झांसे में आकर कैलाश ने 3 दिसंबर 2024 को फोन-पे से 50 हजार, 40 हजार, 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए और 80 हजार नगद दिए। पैसे देने के बाद यासिर टालमटोल करने लगा। जब कैलाश ने रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी ने फोन बंद कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने यासिर भाटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.jpg)






















