जशपुर।। खबरी गुल्लक ।।
विशेष जनजातीय समुदाय की 13 वर्षीय बच्ची के साथ नारायणपुर थाना क्षेत्र में आदिवासी युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। बालिग आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी की शाम बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। तभी पिकनिक से लौट रहे युवकों ने उनका रास्ता रोका और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बड़ी बहन किसी तरह भाग निकली, लेकिन छोटी बहन फंस गई। आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बड़ी बहन ने घर जाकर परिजनों को बताया। परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची घबराई हुई मिली। डर के मारे दो दिन बाद उसने पूरी घटना बताई।
यह हैं गिरफ्तार आरोपी
नीरज लकड़ा (23)
समीर मिंज (28)
तेलेस्फोर मिंज (40)
आनंद मिंज (38)
रितेश कुमार टोप्पो (29)
सुनीत तिर्की (30)
अविनाश तिर्की (25)
सत्या मिंज (24)
एक 17 वर्षीय नाबालिग
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.jpg)






















