ADD





खलिबा के ग्रामीणों ने रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड के खिलाफ 20 एकड़ से अधिक जमीन बेचने लगाया आरोप.. आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी के नेतृत्व में मुख्य वन संरक्षक को सौंपा ज्ञापन..

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे ग्राम ख़लिबा के  महिला पुरुष जंगल को बचाने की मुहिम को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी के नेतृत्व में मुख्य वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि सरगुजा वन मंडल के वन परिक्षेत्र अंबिकापुर के  ख़ालिबा  के बीट गार्ड एवं रेंजर के द्वारा पुरानी सीपीटी गड्ढे की खुदाई न कर गांव के कुछ लोगों से मिली भगत कर लगभग 20 एकड़ जमीन को छोड़कर नई जगह पर सीपीटी गड्ढे खोद दिया गया तथा ग्रामीणों के आने जाने के निस्तार के रास्ते को बंद कर दिया गया। इसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा था लेकिन रेंजर एवं फॉरेस्ट गार्ड के द्वारा एक भी सुनवाई न कर उल्टा ग्रामीणों को ही धमकी दिया जाने लगा जिसको लेकर आज डीके सोनी अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य वन संरक्षक सरगुजा के समक्ष अपनी शिकायत की गई।  डीके सोनी ने बताया कि  मुख्य वन संरक्षक सरगुजा  दिलराज प्रभाकर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु वनमण्डलाधिकारी सरगुजा को निर्देशित किया गया है, तथा अवैध कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया गया  साथ वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाले लोगों का साथ देने वाले विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में संबंधित रेंजर और बीट गार्ड से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)