ADD

225 करोड़ का गांजा तेल हशीश और 5 करोड़ का गांजा जब्त,.. अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश

0

अंबिकापुर।/ जगदलपुर। खबरी गुल्लक।। 

ओडिशा के कोरापुट में पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दक्षिण-पश्चिम रेंज के डीआईजी कंवर विशाल सिंह और एसपी रोहित वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने 1800 लीटर हशीश तेल (गांजा का तेल) और 1143 किलो गांजा बरामद किया। जब्त हशीश तेल की कीमत करीब 225 करोड़ रुपये तथा गांजे की कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

इस कार्रवाई से एक अंतरप्रांतीय हशीश तेल निर्माण इकाई का भंडाफाश हुआ, जो अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़ी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर झोलापुट वन क्षेत्र के दुर्गम जंगलों में अवैध हशीश उत्पादन इकाइयां चल रही हैं। सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अंदाज में पुलिस ने छापा मारा और सिंडिकेट के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)