अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के गुदरी चौक विजय मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण अस्पताल के ट्रांसफॉर्मर विवाद के दौरान जी न्यूज पत्रकार सुशील कुमार बखला पर हमला किए जाने से देर शाम तक बवाल मचा रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस घटना में बीच बचाव करने पर साथी पत्रकार सुमित सिंह के साथ भी धक्का मुक्की कर उनका चश्मा तोड़ दिया गया।
मामले में थाना कोतवाली अंबिकापुर में सुशील कुमार बखला ने शिकायत दर्ज कराई। FIR धारा 296, 351(), 115(2), 3(5) BNS और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R-S) 3(2)(V) के तहत अपराध दर्ज किया है। वीडियो व साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर विधिवत कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि गुदरी चौक विजय मार्ग पर स्थित लक्ष्मी नारायण अस्पताल का ट्रांसफॉर्मर सड़क किनारे होने से स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे। ट्रैफिक जाम, स्पार्किंग और पूर्व आग की घटना से विवाद बढ़ा।
कांग्रेस ने उठाया सवाल
पत्रकारों के ऊपर हमला की खबर पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस जन भी कोतवाली में पहुंचे,और घटना का कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह सीधे सीधे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है,जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।




