ADD





डीलिस्टिंग कानून की मांग को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच की तैयारी तेज.. 24 मई को दिल्ली में होगा वृहद आंदोलन..!

0



अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

जनजाति सुरक्षा मंच सरगुजा का मई में दिल्ली में होने वाले डीलिस्टिंग जनजाति गर्जना महारैली की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उरांव समाज घर पटेलपारा अंबिकापुर में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की। मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेशराम भगत ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनजाति समाज को एकजुट करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करेंगे कि वह जनजाति समाज की मांगों को सुने और उन्हें पूरा करें। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हम जनजाति समाज के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे, दिल्ली के आंदोलन के लिए अभी नहीं तो कभी नहीं के भाव के साथ समाज को लगना होगा, बाबा कार्तिक उरांव के अधूरे सपने को पूरा करने का समय आ चुका है। मंच के संरक्षक बंशीधर उरांव ने कहा कि हमें अपनी धर्म, संस्कृति, पूजा पद्धति को कभी नहीं भूलना चाहिए तभी हमारा समाज संरक्षित रहेगा। मंच के जिला संयोजक बिहारीलाल उरांव ने कहा कि सरगुजा के प्रत्येक गांव से 15 लोग और जिला से 5 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे और अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ेंगे। इस कार्यशाला का संचालन एवं चलो दिल्ली पर चर्चा प्रांत सहसंयोजक इन्दर भगत ने किया।

कार्यशाला में महेश्वर राम प्रांत संगठन मंत्री, वासुदेव राम, लालदेव भगत, जयंती भगत, बलराम भगत, राइज बईगा मानकेश्वर भगत, महेश भगत, रज्जू राम, कलमू लकड़ा, नेतराम, गोपाल राम, श्री राम भगत, सुरेन्द्र भगत, मानसून भगत, पावन पूर्णाहूति भगत, सचिन भगत, रामबिहारी सिंह पैंकरा, ठाकुर दयाल पैंकरा, सोनिया मुंडा, सतीश टोप्पो, दुर्गावती नागवंशी, उमेश किस्पोट्टा, बबली तिर्की, उर्मिला भगत, सुषमा, राजेंद्र प्रसाद, खुशबू एक्का, शशि किरण, आरती भगत, अनीता एक्का, शिलो भगत, आमवती नेताम, अमर जीवन, गोविंद राम, जूही भगत, लक्ष्मी भगत, गुनी, गीलियंती, मनोज सहित सुरक्षा मंच के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भवदीय

बिहारीलाल उरांव

जिला संयोजक

6261864871

जनजाति सुरक्षा मंच, सरगुजा

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)