ADD





नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन गोपनीय तरीके से किए जाने को लोकतंत्र, पारदर्शिता और स्थानीय स्वशासन की भावना पर सीधा हमला बताया

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। नगर निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन आनन-फानन और गोपनीय तरीके से किए जाने को लोकतंत्र, पारदर्शिता और स्थानीय स्वशासन की भावना पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता द्वारा चुने गए पार्षद,जो नगर निगम की रीढ़ हैं,उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। क्या नगर निगम किसी एक दल या व्यक्ति की निजी संपत्ति है, या यह जनता के जनादेश से चलने वाली संस्था है?

उन्होंने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की निगरानी में निरंतर सक्रिय रहते हैं। ऐसे में शहर के सबसे बड़े प्रशासनिक भवन के उद्घाटन से उन्हें दूर रखना न केवल उनका, बल्कि उन हजारों मतदाताओं का भी अपमान है जिन्होंने उन्हें चुनकर भेजा है। यह घटना सरकार की तानाशाही मानसिकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति असम्मान को दर्शाती है।

शफ़ी अहमद ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों को राजनीतिक मंच बनाकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अलग-थलग करना लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है। उन्होंने  वर्तमान लोकार्पण को न मानते हुए नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन का गरिमामय समारोह आयोजित कर  स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति पुनः लोकार्पण कराने की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)