ADD

महज गाली गलौच पर पड़ोसी बना हैवान... घर में घुस मासूम सहित तीन को काट डाला..! गर्भवती सहित 2 की हालत गंभीर.. ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

0

सारंगढ़ / बिलाईगढ़।। खबरी गुल्लक।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के ग्राम झाल में सोमवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे बजे एक ही परिवार पर धारदार हथियार से  हमला कर 3 वर्षीय मासूम सहित तीन सदस्यों की जघन्य हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई । इस वारदात में  दो महिलाओं पर भी हमला किया गया, जिनकी हालत गंभीर  हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तुलसीदास सारथी ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार राजेश सारथी 36 वर्ष के घर में घुसकर सो रहे परिवार पर कुल्हाड़ी  से ताबड़तोड़ वार कर दिया। मृतकों में राजेश सारथी, उनकी मां मंदोदरी बाई 62 और भतीजा प्रशांत 3 वर्ष शामिल हैं, जिनमें राजेश व मंदोदरी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कुंवर साय सारथी 65 और गर्भवती संजुक्ता सारथी 25  हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। 

 पुरानी रंजिश का बदला

पुलिस जांच में सामने आया कि कथित तौर पर घटना 5 साल पुरानी गाली-गलौज की रंजिश से प्रेरित है, जब राजेश ने तुलसीदास से विवाद किया था। आरोपी बाहर मजदूरी करता था और तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। उसके पिता शौकीलाल ने बताया कि उन्होंने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो बेटा वारदात को अंजाम दे चुका था। 

आरोपी गिरफ्तार

डोंगरीपाली पुलिस ने आरोपी तुलसीदास को तत्काल गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी अंजनेय वैष्णव ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। क्षेत्र में दहशत को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात है, गांव में मातम का माहौल है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)