ADD





नवागढ़ , मोमिनपुरा के रहवासियों ने गलियों में पोल्ट्री फार्म, चिकन- मटन दुकानों से फैलने वाली गंदगी को भी पीलिया संक्रमण के लिए बताया बड़ा कारण.. महापौर ने निरीक्षण कर लिया जायजा

0

अंबिकापुर ।। खबरी गुल्लक 

शहर में पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का महापौर मंजूषा भगत के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मोमिनपुरा व अन्य मोहल्लों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने पीलिया से प्रभावित इलाकों में खुली नालियां, गंदगी, कचरे के ढेर और वर्षों पुरानी नाली सफाई की कमी पाई। स्थानीय निवासियों ने पोल्ट्री फार्म, अवैध चिकन-मटन दुकानों से फैलने वाली गंदगी की शिकायत दर्ज कराई। जल आपूर्ति में प्रदूषण के संदेह पर सैंपल रायपुर जांच के लिए भेजे गए, रिपोर्ट 25-27 फरवरी तक आने की जानकारी दी गई। 

महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने सफाई विभाग को विशेष अभियान चलाने, जल विभाग को नाली से जुड़े कनेक्शन शिफ्ट करने और बाजार- स्वास्थ्य विभाग को अवैध मुर्गा दुकानें बंद करने के निर्देश दिए।  निवासियों को पानी उबालकर पीने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई।

मोमिनपुरा , नवागढ़ में पिछले ढाई माह के भीतर पीलिया के 42 मरीज मिले थे, जिनमें अधिकांश ठीक हो चुके हैं, लेकिन कुछ सक्रिय मामले बाकी हैं। घुटरापारा में अतिरिक्त मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने दूषित पानी के अलावा खाद्य पदार्थों व गंदगी को कारण बताया। अमृत मिशन के तहत पाइपलाइन शिफ्टिंग व जांच पर जोर दिया गया। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)