ADD





42 लाख लाभार्थियों को राहत.. इलाज के लिए अब तत्काल मंजूर होगा 10 लाख तक

0

 

नई दिल्ली।। खबरी गुल्लक।। 

केंद्र सरकार ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के तहत 42 लाख से अधिक लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब 5 से 10 लाख रुपये तक के इलाज खर्च वाली फाइलें बिना देरी के मंजूर होंगी।

विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के विभागाध्यक्ष (एचओडी) अब इसे सीधे स्वीकृत कर सकेंगे। पहले ऐसी फाइलों को आंतरिक वित्त प्रभाग (आईएफडी) भेजना पड़ता था, जहां बिल-दस्तावेजों की जांच में गलतियां मिलने पर सुधार और मंजूरी में देरी होती थी। लाभार्थियों को फाइल ट्रैक करने के लिए भी दौड़-भाग करनी पड़ती थी।

दो साल पहले इलाज की सीमा 2-5 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 5-10 लाख कर दिया गया है। लाभार्थी पहले खर्च उठाएंगे, लेकिन विभाग तत्काल रिफंड देगा। इससे इलाज में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)