ADD





छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में जंगलराज.. हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यवसाई पर हमला कर लुटा साढ़े तीन करोड़

0

 

अंबिकापुर/ बिलासपुर।खबरी गुल्लक

छत्तीसगढ़  की न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर इलाके में मंगलवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच सराफा व्यापारी संतोष तिवारी पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर लगभग 3 करोड़ रुपये के गहने, सोना और नकदी लूट ली।  इस घटना ने शहर के बाहरी इलाकों में सुरक्षा की पोल खोल दी है, जिससे व्यापारियों और नागरिकों में दहशत है।  सूत्रों के मुताबिक घर से महज 500 मीटर पहले बीएसएनएल टावर रोड पर लुटेरों ने एक ईको कार अड़ाकर संतोष की गाड़ी रोकी, जबकि पीछे दो बाइक सवार आरोपी भी मौजूद थे।  बंदूक से फायर करने की कोशिश की, लेकिन मैगजीन फंसने से गोली नहीं चली, तब हथौड़े से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।  मौके पर कारतूस और मैगजीन बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी दिन से रेकी कर रहे थे। 

 जेवरात के लिए साढ़े तीन लाख की लूट

पीड़ित के भाई विवेक तिवारी के अनुसार 2 किलो 200 ग्राम जेवरात, 350 ग्राम कच्चा सोना और साढ़े तीन लाख रुपये नकद लूटे गए। कुल मूल्य 3 करोड़ के करीब बताई गई । रात 2 बजे सीपत रोड पर उर्तुम परसाही के बीच धान मंडी के पास खेत में लूटी हुई कार पुलिस ने बरामद कर लिया। 

बाहरी गिरोह पर शक

घटना की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नाकाबंदी की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई । आईजी रामगोपाल गर्ग ने मौके का जायजा लिया, एएसपी पंकज पटेल ने कहा कि बाहरी गिरोह का हाथ हो सकता है और जल्द गिरफ्तारी होगी। 

व्यापारी जगत पीड़ित परिवार के साथ 

सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पुलिस पर भरोसा जताया और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।  एसोसिएशन घायल व्यापारी के साथ खड़ा है। संतोष तिवारी को सिर में 50 टांके लगे हैं, उनकी हालत स्थिर बताई गई है वे आईसीयू में हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)