कर्नाटक गड़ग।। खबरी गुल्लक।।
कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को भाजपा विधायक चंदू लमानी को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ निजी सहायक मंजुनाथ वाल्मीकि और गुरु नाइक को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शिरहट्टी क्षेत्र के इस विधायक के खिलाफ चिंचली के प्रथम श्रेणी ठेकेदार विजय पुजार ने शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि विधायक ने लघु सिंचाई विभाग के कामों के लिए कुल 11 लाख रुपये रिश्वत मांगे थे। पहले चरण में 5 लाख रुपये देने का तय हुआ, जिसके दौरान यह कार्रवाई हुई।

.jpg)






















