ADD





सीएम विष्णुदेव साय ने बगिया में मां से लिया आशीर्वाद, रायपुर में उमड़ा जनसैलाब... 62 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

0


अंबिकापुर/ रायपुर।। खबरी गुल्लक ।।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिन गृहग्राम बगिया से राजधानी रायपुर तक अपार उत्साह और जनस्नेह के बीच मनाया। सुबह बगिया पहुंचते ही उन्होंने मां जसमनी देवी के चरण छुए और आशीर्वाद लिया, जो पारिवारिक संस्कारों का सुंदर प्रतीक बना। सीएम ने कहा, मां का आशीर्वाद और जनता का प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है।दिन भर बगिया में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणों का तांता लगा रहा। शाम को रायपुर लौटने पर मुख्यमंत्री निवास में बधाई देने वालों का सिलसिला देर रात तक चला, उल्लास का माहौल रहा।

पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेताओं की बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम को शुभकामनाएं दीं, छत्तीसगढ़ की प्रगति के प्रयासों की सराहना की तथा दीर्घायु की कामना की। सीएम ने आभार जताते हुए कहा कि पीएम के 'सबका साथ, सबका विकास' मंत्र से डबल इंजन सरकार ने कल्याण की नई ऊंचाइयां छुई हैं। 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की पूर्ण प्रतिबद्धता का संकल्प दोहराया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मंत्री किरण रिजिजू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई नेताओं ने भी बधाई दी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)