अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर को विमानन क्षेत्र में बड़ा उपहार मिला है। विमानन कंपनी वीजीएफ (VGF) ने दिल्ली-बिलासपुर- अंबिकापुर सेक्टर पर नई फ्लाइट सेवाएं शुरू की हैं, जो स्थानीय यात्रियों के लिए सौगात साबित होंगी। अंबिकापुर अब दिल्ली और बिलासपुर से आसानी से जुड़ सकेगा। विदित हो कि अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से रायपुर और बिलासपुर के लिए 19 सीटर यात्री विमान सेवा शुरू हुआ था, मगर पिछले 6 महीने से इसका संचालन बंद था। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज अंबिकापुर से पुनः हवाई सेवा की बहाली के लिए प्रयास कर रहे थे। आगामी 29 मार्च से इसका परिचालन शुरू होने की तैयारी है। हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को चलेंगी।
नई फ्लाइट की यह है शेड्यूल
91613 दिल्ली से बिलासपुर सुबह 02:35 पर दिल्ली से उड़ान, दोपहर 11:40 तक बिलासपुर पहुंचेगी ATR 72 विमान, ब्लॉक टाइम 10:50 ।
91714 बिलासपुर से अंबिकापुर सुबह 07:50 पर बिलासपुर से उड़ान, 10:25 तक अंबिकापुर पहुंचेगी ATR72, ब्लॉक टाइम 2:30 घंटे।
91713 दिल्ली से अंबिकापुर सुबह 07:50 पर दिल्ली से उड़ान, 10:25 तक अंबिकापुर ATR72, ब्लॉक टाइम 2:35 ।
91614 अंबिकापुर से बिलासपुर सुबह 10:50 पर अंबिकापुर से उड़ान, 11:40 तक बिलासपुर ATR 72, ब्लॉक टाइम 00:50 घंटे।
91614 बिलासपुर से दिल्ली दोपहर 12:05 पर बिलासपुर से उड़ान, 14:50 तक दिल्ली ATR 72, ब्लॉक टाइम 2:45 ।
यह उड़ान व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ाएंगी। स्थानीय विधायक ,नागरिकों ने इसे अंबिकापुर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। यह फ्लाइट्स सोमवार और बुधवार को चलेंगी। अधिक जानकारी के लिए VGF की वेबसाइट या एयरपोर्ट चेक करें।
यह है शेड्यूल

.jpg)























