अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 19 फरवरी 2026।।
नगर पालिक निगम अंबिकापुर के महापौर कक्ष में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा महापौर सम्मान निधि से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर को गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्र केशव गर्ग आत्मज विनोद गर्ग, निवासी चंदगीराम टावर अग्रसेन वार्ड अंबिकापुर, को एक लाख का चेक भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई।
महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की घोषणा अनुसार शहर के मेघावी ऐसे जो संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर को गौरव प्रदान करने वाले युवाओं को महापौर सम्मान निधि से एक लाख की राशि भेंट कर प्रोत्साहित की जावेगी। जिससे प्रोत्साहित होकर अन्य युवा भी देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर नगर एवं प्रदेश को गौरव प्रदान करेंगे। इस योजना अंतर्गत पूर्व में भी नगर के मेघावी छात्रा सुश्री प्राची जायसवाल आत्मज मोहन जायसवाल, बौरीपारा एवं छात्र नीरज कुमार गोयल आत्मज विजय गोयल कुंडला सिटी, खरसिया रोड को भी एक–एक लाख की राशि भेंट कर प्रोत्साहित किया जा चुका है।
इस अवसर पर महापौर परिसर के सदस्यगण मनीष सिंह, जितेंद्र सोनी, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, विपिन पांडेय, शशिकांत जायसवाल, सुशांत घोष ,पार्षद मनोज गुप्ता, विकास पांडेय, पपिंदर सिंह, सचिव सुश्री सरिता गुप्ता सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

.jpg)






















