ADD





मामा के घर से लौटते वेल्डर को दो युवकों ने जिंदा जला दिया.. अस्पताल में मौत

0

अंबिकापुर रायगढ़।। 

जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम चपले निवासी 40 वर्षीय शिव प्रसाद पटेल, जो कुनकुनी साइडिंग में वेल्डर का काम करते थे, 16 फरवरी को मामा के घर मौहापाली गए थे। देर रात खाना खाकर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने शिव प्रसाद को जबरन अपने साथ ले जाकर उनसे मारपीट की और फिर जिंदा जला दिया। सुबह गांव की एक गली में उनकी अधजली लाश मिली। अस्पताल ले जाए जाने पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी उन्हें जबरन ले जाते साफ दिख रहे हैं।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक संदेही को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा फरार है। फरार आरोपी हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि संभवतः शराब के लिए पैसे की मांग को लेकर यह घटना हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)