ADD





लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का स्वतंत्र प्रस्ताव, निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप

0

नई दिल्ली।। खबरी गुल्लक।। 13 फरवरी 2026

 भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विदेशी शक्तियों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में उनके खिलाफ स्वतंत्र प्रस्ताव  पेश कर दिया। प्रस्ताव स्वीकार होने पर सदन में चर्चा और मतदान हो सकता है, जिसमें राहुल की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर रोक की मांग है। बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने से ठीक पहले दुबे ने प्रस्ताव पेश करते हुए राहुल पर अर्बन नक्सल जैसा व्यवहार करने, जॉर्ज सोरोस और फोर्ड फाउंडेशन से संबंध रखने तथा भारत विरोधी साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल वियतनाम-कंबोडिया जैसे देशों का दौरा करते हैं, तो चुनाव आयोग, संविधान व सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाते हैं। दुबे ने मांग की कि राहुल की लोकसभा सदस्यता तत्काल समाप्त हो और उन्हें भविष्य में चुनाव लड़ने से वंचित रखा जाए। लोकसभा नियमों के तहत कोई भी सदस्य गंभीर मामलों में स्वतंत्र प्रस्ताव ला सकता है। आसन की मंजूरी मिलने पर आरोपों पर चर्चा होती है और मतदान के बाद कार्रवाई की सिफारिश संभव है।

राहुल का पलटवार: मुकदमा हो या विशेषाधिकार हनन, किसानों के लिए लड़ूंगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया में पीएम नरेंद्र मोदी पर देश व किसानों को अमेरिका के हवाले करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और वॉट्सएप चैनल पर वीडियो जारी कर उन्होंने कहा, "प्राथमिकी हो, मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा।"



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)