ADD





सरगुजा की बेटी दीपशिखा एक्का को एनएफआर गुवाहाटी रेलवे में मिली नौकरी.. बास्केटबॉल संघ की मेहनत लाई रंग.. जिले का नाम हुआ रौशन

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

सरगुजा जिले की प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी दीपशिखा एक्का ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर एनएफआर (North Frontier Railway) गुवाहाटी, असम में नौकरी प्राप्त कर जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सरगुजा जिले और सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ में हर्ष और गौरव का माहौल है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि दीपशिखा एक्का सखोली दरिमा की निवासी हैं। वे बचपन  से ही खेल प्रति लगन था । वर्ष 2015 में, जब वे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्रा थीं, तब सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च प्रोग्राम के तहत प्रतिभा को पहचानते हुए बास्केटबॉल खेल के लिए चयन किया, साथ ही बास्केटबॉल खेल का प्रारंभिक ट्रेनिंग करा गया। उसके पश्चात सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के द्वारा स्पेशल रुप ट्रायल कराया गया। उसके पश्चात साईं अकादमी, राजनांदगांव के लिए चयन हुआ। जहाँ आवासीय रुप रहने और पढ़ाई के साथ एडवांस बास्केटबॉल ट्रेनिंग अंतर्राष्ट्रीय कोच के राजेश्वर राव के देख - रेख में साईं अकादमी राजनांदगांव में कठोर प्रशिक्षण के दौरान दीपशिखा ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अनेक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) गुवाहाटी, असम में नियुक्ति प्राप्त हुई।

दीपशिखा की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे सरगुजा जिले और सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना और रेलवे में चयनित होना यह दर्शाता है कि सरगुजा की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं। इस उपलब्धि के सफर में सरगुजा के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह का सबसे बड़ा मार्गदर्शन व राष्ट्रीय तक मंच प्रदान कराया। इसी तरह सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के तत्वावधान में टैलेंट सर्च प्रोग्राम का मुख्य कार्य है। 

सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के  अध्यक्ष व पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने दीपशिखा एक्का को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)