ADD





बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर कोतवाली में फर्जी महिला वकील के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर.. अधिवक्ता के वेश में पक्षकारों को ठगने का आरोप

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 

शहर के सत्तीपारा निवासी रोहन दुबे ने कोतवाली थाने में अमृता नाग  38 वर्ष निवासी भुलसी  कुसमी जिला बलरामपुर के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि अमृता बिना वकील लाइसेंस के वकीलों जैसी वेशभूषा पहनकर पक्षकारों को गुमराह कर पैसे ठग रही है। शिकायत के अनुसार, अमृता ने अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर और नायब तहसील न्यायालय दरिमा में अपने नाम का फर्जी वकालतनामा लगाकर हस्ताक्षर किए। पिछले 3-4 वर्षों से यह सिलसिला चल रहा है, जिसमें कोर्ट को भी गुमराह किया गया। रोहन दुबे ने प्रकरण प्रतिलिपियां संलग्न कर सबूत पेश किए।

 BNS धाराओं में केस दर्ज

थाना प्रभारी ने शिकायत की जांच कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204 (झूठी दस्तावेज पेश करना), 205 (झूठी शपथ), 318(4) (धोखाधड़ी), और 335 (नकली मुहर या हस्ताक्षर) के तहत FIR दर्ज की। रोहन दुबे ने बताया कि वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं और इस तरह के अपराधों पर नजर रखते हैं। प्रतिलिपि राज्य अधिवक्ता परिषद बिलासपुर और जिला बार एसोसिएशन अम्बिकापुर को भेजी गई। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)