अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
प्रवीण गुप्ता सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ ने शहर के वार्डों में फैल रहे पीलिया के संक्रमण को देखते हुए नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप और सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर आपातकालीन स्वास्थ्य शिविर लगाने मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि अंबिकापुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में वर्तमान में जल आपूर्ति में संक्रमण की शिकायत मिल रही है। इस दूषित पानी के सेवन के कारण बड़ी संख्या में लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। जिसे देखते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर संक्रमण से प्रभावित समस्त वार्डों में तत्काल चिकित्सा दल भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। एक विशेष टीम गठित कर जल गुणवत्ता और स्वच्छता की मॉनिटरिंग की जाए। प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक माध्यम टैंकर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, पाइपलाइनों की जांच कर संक्रमण के स्रोत को दुरुस्त किए जाने की मांग की है।

.jpg)






















