अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।
जिला सरगुजा के कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और लोकहित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले की तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ 58 हल्का पटवारियों का तबादला कर दिया है। कलेक्टर के इस कदम से जिला स्तर पर राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। प्रभावित पटवारियों की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय पटवारियों का कहना है कि यह तबादला उनके कार्य प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इसके पूर्व कलेक्टर के द्वारा 83 पटवारियों का तबादला किया गया था। कलेक्टर के द्वारा एक सप्ताह के भीतर 141 पटवारियों का तबादला किया गया है।

.jpg)

























