अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 23 फरवरी 2026।
जिला सरगुजा के लखनपुर थाना पुलिस ने कोयला चोरी के एक संगठित गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आनंद राम केवट (36 वर्ष, निवासी पूहपुटरापारा, चिलबिल) को उसके साथियों संग मिलकर अमेरा कोयला खदान से चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पकड़ा गया। डीआईजी व एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना लखनपुर की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी के इशारे पर खदान से चुराए गए करीब 2.5 टन कोयले और घटना में इस्तेमाल हुई एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई, जिसकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि चोरी का कोयला उसके घर में छिपाया गया था।मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक देवनारायण सिंह, प्रवीण तिवारी और आरक्षक दशरथ राजवाड़े सक्रिय रहे।

.jpg)






















