ADD

आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेगा विकासोन्मुखी बजट : कैट प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी

0

अम्बिकापुर।।  खबरी गुल्लक 24 फरवरी।।

 कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने छत्तीसगढ़ सरकार के नवीनतम बजट का स्वागत करते हुए इसे आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने वाला विकासोन्मुखी बजट करार दिया।

श्री तिवारी ने कहा कि बजट में लैंड बैंक विकास योजना के तहत औद्योगिक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पूंजी निवेश पर सब्सिडी के प्रावधान से नए उद्योग स्थापित होंगे। इससे निवेशकों का अनुकूल वातावरण बनेगा। उन्होंने बताया कि पिछला बजट कल्याणकारी था, जबकि यह बजट औद्योगिक विस्तार पर केंद्रित है। इससे व्यापार को गति मिलेगी, स्थानीय बाजार मजबूत होंगे और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेंगे। श्री तिवारी ने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य में औद्योगिक क्रांति लाएगा और चहुंमुखी विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगा।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)