बिलासपुर।। खबरी गुल्लक ।।
चर्चित महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 17 फरवरी 2026 को हुई इस घटना के पीछे करोड़ों की ज्वेलरी लूट के साथ भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी भी सामने आई है। [ल
यह हैं आरोपी
विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति अनूपपुर एमपी, करीम खान बरेली यूपी, विजय लांबा पूर्वी दिल्ली, मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा नोएडा यूपी, इरफान अली झलमला सीपत, नारद उर्फ सुमित श्रीवास स्थानीय हिस्ट्रीशीटर, राजू सोनकर नारियल व्यापारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष।
इस तरह हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर में मुठभेड़ के बाद चारों को बिलासपुर लाया गया, जहां पूछताछ में हत्या साजिश का खुलासा हुआ। राजू सोनकर ने जमीन विवाद से तंग आकर नारद श्रीवास के जरिए यूपी से शूटर बुलाए, 25 लाख की सुपारी तय होने के साथ 6 लाख एडवांस दिए दिया गया था।
लूट और हत्या की साजिश
पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को सराफा कारोबारी संतोष तिवारी पर हथौड़े और कट्टे से हमला कर 2 किलो से अधिक सोना लगभग 3-5 करोड़ मूल्य लूटा गया। 18 दिसंबर को पार्षद बंधु मौर्य पर गोली मारने की कोशिश विफल रही, क्योंकि उन्होंने कार तेज भगा दी। स्थानीय हिस्ट्रीशीटर नारद और जेल में बिन्नु से बनी दोस्ती ने गिरोह को मजबूत किया; कई सराफा दुकानों की रेकी की गई थी।
यह सामान हुआ बरामद
नकदी 5 लाख 33 हजार रुपये, 6 धारदार चाकू, 1 देशी कट्टा , 1 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन, 3 वाहन मारुति इको, रेनॉल्ट क्विड, महिंद्रा स्कॉर्पियो, लूट का माल सोना और कैश
पार्षद बंधु मौर्य ने यह कहा
पार्षद बंधु मौर्य ने बताया कि राजू सोनकर से चांटीडीह मौर्य कॉम्प्लेक्स में जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा था। 13 दिसंबर को बेटे के फोन पर धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम बंद कर दिए, राजू उन्हें डैडी कहकर उकसाता था। उत्तर प्रदेश-बिहार के युवकों की दुकान में आवाजाही से संदेह था, लेकिन हत्या सुपारी का अंदाजा नहीं था। पुलिस ने सभी को रिमांड पर लेकर आगे जांच जारी रखी है।



