ADD





बुकिंग के बहाने स्कॉर्पियो लूट का एक आरोपी गिरफ्तार .. दरिमा थाना क्षेत्र में गाड़ी रुकवा चालक का गला घोंटने भी किया गया था प्रयास

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।। 

 सरगुजा पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को हुई स्कॉर्पियो वाहन लूट की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। डीआईजी व एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल और थाना दरिमा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि अंबिकापुर निवासी अंकित सिन्हा को 10 फरवरी को परिचित पंचर दुकान वाले के फोन पर पुराना बस स्टैंड बुलाया गया। वह अपनी स्कॉर्पियो सीजी 16 सीजे 5333 से चार लोगों को मैनपाट घुमाने ले गए। शाम को लौटते समय एक आरोपी ने उल्टी का बहाना कर गाड़ी रोकी, तब पीछे बैठे ने बेल्ट से गला दबाया। सिन्हा भागे और खाई में छिप गए, आरोपी स्कॉर्पियो व मोबाइल लूट ले भागे। थाना दरिमा में धारा 309(3) बीएनएस दर्ज हुआ।

पुलिस ने घटनास्थल जाकर नाकाबंदी की, स्कॉर्पियो कटघोरा से बरामद हुई । साइबर सेल की तकनीकी मदद से गोविंद पटेल 21 वर्ष बसंतपुर दफाई अमलाई अनूपपुर मध्य प्रदेश को पकड़ा गया। प्रार्थी ने शिनाख्ती की, पूछताछ में अपराध स्वीकारा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, सुजीत पाल, आरक्षक जितेश साहू सक्रिय रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)