रायपुर।। खबरी गुल्लक।।
एसीसीयू क्राइम ब्रांच और पश्चिम जोन पुलिस ने ओडिशा से बस से 10 किलो गांजा लाकर डिलीवरी देने वाली दो युवतियों को भाठागांव बस स्टैंड के पास दबोच लिया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी इसरत बानो 21 वर्ष शहडोल मप्र और खिलेश्वरी वर्मा 18 वर्ष भनपुरी खमतराई रायपुर को पकड़ पूछताछ किया गया तो उन्होंने खुलासा किया कि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर अज्ञात व्यक्ति ने 5-5 हजार रुपये के लालच में तस्करी का काम सौंपा था। दोनों उसका नाम या नंबर नहीं बता सकीं। पुलिस अब मोबाइल फोन की जांच कर मास्टरमाइंड का पता लगा रही है।
बाइक सवार युवक से गांजा, नशीला टेबलेट बरामद
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने तिल्दा नेवरा में ऑपरेशन निश्चय के तहत बाइक सवार हर्ष सोनी 20 वर्ष तिल्दा बस्ती निवासी को गांजा व नशीली टैबलेट के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सवा दो किलो गांजा, 480 नशीली टैबलेट, आरोपी की बाइक और आईफोन जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि तिल्दा इलाके में पहले भी ऑनलाइन सट्टा और गुप्त चैंबरों वाले गांजा रैकेट का पर्दाफाश हो चुका है, लेकिन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने सभी मामलों में आगे की जांच तेज कर दी है।

.jpg)






















