ADD





सुने घर का ताला तोड़ जेवरात उड़ाया... गिरफ्तार हुए कमल, अक्की, टका और राजा...

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 18 फरवरी 2026

 जिला सरगुजा के गांधीनगर  पुलिस ने सुने  मकान का ताला तोड़ सोने चांदी का जेवर सहित अन्य सामान चोरी किए जाने के मामले में से  चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने- चांदी के आभूषण सहित करीब 1 लाख 30 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया।  आरोपियों में चोरी का जेवर खरीदने वाला व्यवसाई कमल सोनी भी शामिल है। 

पुलिस ने बताया कि गांधीनगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा निवासी अनिल कुमार दास ने 4 फरवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ,उन्होंने बताया कि पूरा परिवार जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए गया था। 5 फरवरी को उनके बड़े भाई सुदामा ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा है, सामान बिखरा पड़ा है। लौटने पर  मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।  अलमारी का लॉक भी क्षतिग्रस्त था। चोरों ने सोने का चेन 1 नग, बच्चों का चांदी का कड़ा 1 नग, सोने का लॉकेट 1 नग, नथनिया 1 नग, चांदी की पायल 1 जोड़ी, चांदी का कड़ा 1 नग और सोने की अंगूठी 2 नग सहित  1.30 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बीएनएस दर्ज किया गया।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर थाना गांधीनगर पुलिस ने घटनास्थल का  निरीक्षण किया। मुखबिरों की सूचना पर तीन मुख्य आरोपियों अतुल तिग्गा उर्फ अक्की 20 वर्ष पिता आनंद तिग्गा, सत्यादीप तिग्गा उर्फ टका 21 वर्ष पिता कालाबेर तिग्गा और राजा लकड़ा 20 वर्ष पिता सूर्या लकड़ा सभी विशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा निवासी को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन्होंने चोरी कबूल की। निशानदेही पर गोरसीडबरा नाले के पास से चोरी का माल बरामद हुआ। आरोपियों ने जेवर अंबिकापुर के ब्रह्म रोड स्थित जेवर दुकान संचालक कमल सोनी 52 वर्ष पिता गया प्रसाद सोनी को बेचने की बात बताई। कमल सोनी को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 3(5), 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। सभी चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पांडेय, रमन मंडल और राहुल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)