अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
जिला सरगुजा की कोतवाली अंबिकापुर पुलिस ने नया बस स्टैंड के पीछे गुमटी के पास मुखबीर सूचना पर छापा मारकर दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा और 3,090 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद गांजा की कीमत साढ़े 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को सूचना मिली कि नया बस स्टैंड के पीछे दो संदिग्ध सफेद प्लास्टिक बोरे में गांजा रख ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और बनारस उत्तर प्रदेश ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी अमित शर्मा 21 वर्ष निवासी चुनार मेडिया थाना चुनार मिर्जापुर उ.प्र. और देवचंद यादव 20 वर्ष)ल निवासी कान्हानागर कैमूर थाना अघोरा कैमूर बिहार को धारा 20(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, संजय तिवारी, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता व सैनिक सुनील गुप्ता सक्रिय रहे।

.jpg)






















