इंदौर।। खबरी गुल्लक ।।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के हंगामे से उपजे देशव्यापी आक्रोश के बीच शनिवार को इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस समर्थकों से झड़प हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हंगामे में पत्थर, टमाटर और पानी की बोतलें फेंकी गईं। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। समिट में कथित अपमान से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे थे। शहर भर में प्रदर्शनकारियों ने काले पोस्टर जलाए। पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी है।
.jpg)























