ADD

ड्यूटी के दौरान कार्रवाई के लिए जा रहे दो आरक्षकों की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत ...

0

बलौदाबाजार।। खबरी गुल्लक ।। हथबंद थाना क्षेत्र के पौंसरी मोड़ के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवा आरक्षकों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। धर्मेंद्र यादव और प्रशांत धर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेसी 9832 जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है।

घटना दोपहर करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई के लिए दोनों आरक्षक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथबंद से बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। मौत की खबर फैलते ही जिले के पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)