मैनपाट।। खबरी गुल्लक।।महेश यादव।।
मैनपाट क्षेत्र के बरिमा गांव से लगे रायगढ़ के कापू रेंज में हाथियों के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला जंगल में लकड़ी लेने गई थी, इसी दौरान हाथियों के दल से सामना हो गया। हाथियों ने महिला पर हमला कर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। मृतिका का नाम इतवारी आयु 65 वर्ष बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने तथा प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर वन क्षेत्रों से लगे गांवों में मानव–वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की आवश्यकता है । कापू रेंज में वन कर्मियों के द्वारा न तो हाथियों की निगरानी की जा रही है और न ही ग्रामीणों को सतर्क ही किया जा रहा है। यही कारण है कि ग्रामीण हाथी विचरण क्षेत्र में अनजाने में जा मौत के मुँह में समा रहे हैं। हाथियों ने महिला पर हमला कर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने तथा प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मैनपाट रेंजर फेंकू चौबे ने बताया कि मैनपाट क्षेत्र में वन विभाग का मैदानी अमला हाथियों की लगातार निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क भी किया जा रहा है। गजराज वाहन के साथ टीम भ्रमण कर रही है। महिला की मौत की घटना कापू रेंज में हुई है।




