ADD

कंटेनर में गुप्त चैंबर बना तस्करी.. 900 किलो का मिला जखीरा..! थाने में रखते ही बन गया गांजा का पहाड़

0



कवर्धा।। खबरी गुल्लक ।।

जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता। चिल्फी थाना क्षेत्र में नागालैंड नंबर वाले कंटेनर से 900 किलोग्राम गांजा बरामद, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई। जब जब्त गांजा को थाना लाया गया तो ऐसा लगा मानो गांजा का पहाड़ हो..! 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध कंटेनर को घेराबंदी कर रोका और तलाशी में गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा 9 क्विंटल गांजा जब्त किया। कंटेनर में विशेष संशोधन कर चुपके से तस्करी की योजना बनाई गई थी, जिसकी खुद कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसे भी जब्त कर लिया गया।

मौके से आयाज खान नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो भरतपुर राजस्थान का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस का मानना है कि यह संगठित गिरोह का काम है और अब पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश जारी है।

उड़ीसा से राजस्थान तक नेटवर्क

मौके से आयाज खान निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)