अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
शहर को चारो ओर से घेरे रिंगरोड के डिवाईडरों में अनियमित समपार और सिग्नल व्यवस्था की बदहाली को लेकर आज युवा कांग्रेस अम्बिकापुर विधानसभा अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में एक ज्ञापन सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को सौपा गया। शहर के गोलाई में करीब 11 किमी लंबे सडक पर कई स्थानो पर आवश्यक चौक- चौराहा नहीं होने के बावजूद कई समपार (क्रॉसिंग) मौजूद हैं। ऐसे समपार का उपयोग कर सडक पार करने का प्रयास करने वाले कई दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। हाल ही में ऐसे ही समपार के माध्यम से सडक पार करने के प्रयास में नमनाकला में रिंगरोड पर शहर के एक व्यवसायी की दुखद मृत्यु हो गई थी। इसके साथ ही साथ रिंगरोड पर मौजूद कई व्यस्त चौराहों पर सिग्नल की व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्घटना एवं जाम की स्थिति बन रही है। कन्या महाविद्यालय से गंगापुर जाने वाले मार्ग पर रिंगरोड में स्थित चौक, कब्रीस्तान मार्ग से नमनाकला जाने वाला चौक ऐसे स्थानो में शामिल है जहां सिग्नल के अभाव में आये दिन दुर्घटना हो रही है। वहीं बिलासपुर चौक, भारत माता चौक, मां महामाया मंदिर चौक, चांदनी चौक जैसे जगहों पर सिग्नल की व्यवस्था होने के बावजूद सिग्नल लंबे समय से कार्य नहीं करने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।
यही स्थिति शहर के अंदर अग्रसेन चौक, ब्रम्ह चौक, संगम चौक और महामाया चौक पर भी बनी रहती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान शांतनु मुखजी, मो हसन, मेराज रंगरेज, जीवन यादव, आशीष वर्मा, अविनाश कुमार, विकास केशरी, मिथुन सिंह, अमित वर्मा, शिवांशु गुप्ता, राहुल सोनी, शिफ्तैन रजा, ज्ञान तिवारी, अतुल ताम्रकार, समीर गुप्ता, वंश झा, अंकुश साहू, अरशद, इस्लाम आदि मौजूद थे।

.jpg)























