अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सभा कल में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन जिला- शाखा सरगुजा के द्वारा समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत होने वाले फेडरेशन के संभागीय संयोजक कौशलेन्द्र पाण्डेय एवं छ.ग. स. पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी को सम्मानित किया गया। फेडरेशन के जिला संयोजक कमलेश सोनी के द्वारा वरिष्ट सदस्यों को शाल- श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों के द्वारा दोनो व्यक्तित्वों का संगठन में योगदान की प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम में अनिल तिवारी एवं कौशलेन्द्र पाण्डेय ने संबोधित करते हुये संगठन में अपने वर्षों के अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम में फेडरेशन के जिला संयोजक कमलेश सोनी उपाध्यक्ष डा.सीके मिश्रा, डा. अजय अग्रवाल, महामंत्री डॉ अमित वर्मा, दूर्गेश सिन्हा, एमएस आजाद , सह सचिव मो. सउद अंसारी, विजेन्द्र यादव, नविन केशरी, संजय यादव, शीतल बहादूर, के सिंह, संभागीय अध्यक्ष शिक्षक फेडरेशन संजय सिंह, जिलाध्यक्ष उमेश, ब्रजेन्द्र सिंह , अजित मंडल, सीएम मिश्रा, पेंशनर्स एसोसियेशन के हरिशंकर सिंह , इखलास, राकेश मिश्रा , अनिल सिंह , राज्य कर्मचारी संघ के अनिश अंसारी आदि उपस्थित थे।

.jpg)






















