शहर के पीलिया प्रभावित क्षेत्र मोमिनपुरा में आज शुक्रवार को भी पिछले 2 माह के भीतर संक्रमित हुए 8 लोगों की पहचान हुई, जिसमें से 6 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं और 2 मरीज ही दवा का सेवन कर रहे हैं। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने प्रभावित वार्डों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। नेता प्रतिपक्ष ने संबंधित वार्डों के पार्षदों, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम के अमले के साथ घर-घर पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना और उपचार की समुचित व्यवस्था की जानकारी ली। जरूरतमंद परिवारों को आरओ वाटर केन भी वितरित किए गए, ताकि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
जानकारी के अनुसार, सोमवार से प्रभावित बस्तियों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर खून की जांच की जाएगी। नगर निगम की टीम द्वारा पेयजल के सैंपल लिए जाएंगे तथा पाइपलाइन की मरम्मत और सुधार कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार कर लिया गया है। दौरे के दौरान पार्षद हसन खान, पापिन्दर सिंह, मो. इस्लाम, नियाजुद्दीन खान निक्की, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अग्रवाल, अनिल पांडेय तथा नगर निगम की जल शाखा के प्रभारी इंजीनियर श्री खुल्लर सहित निगम और स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला एवं मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

.jpg)






















