विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चार महीने की प्रक्रिया के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। प्रारूप सूची से पहले राज्य में 2.12 करोड़ मतदाता थे, लेकिन कुल 24.99 लाख नाम हटाए गए। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अब कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं। Sir के दौरान ऐसे मतदाता जो मृत हो चुके थे उनका नाम विलोपित किया गया, दूसरे जिले, प्रांत या बूथ में नाम होने अर्थात एक से अधिक बूथ में नाम होने पर एक मौजूदा निवास के आधार पर एक बूथ में नाम शामिल किया गया। कई मतदाता दूसरे प्रांत चले गए उनका संबंधित बूथ में नाम जोड़ा गया। Sir के दौरान उपलब्ध नहीं होने वाले मतदाताओं का नाम बोगस मान सर्वाधिक विलोपित किया गया।
मतदाताओं की संख्या में बदलाव
प्रारूप सूची से पहले - 2,12,30,737 मतदाता
प्रारूप सूची प्रकाशन के बाद - 1,84,95,920 मतदाता
अंतिम प्रकाशन के बाद - 1,87,30,914 मतदाता
नए नाम जोड़े गए - 3,43,801
प्रारूप से कटे नाम - 1,08,807
कुल विलोपित - 24,99823
नाम जोड़ने या सुधारने के लिए यह करें
नाम शामिल न होने पर फॉर्म 6 भरें, घोषणा पत्र और दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन करें। जानकारी में त्रुटि पर फॉर्म 8 भरकर सुधार करवाएं। यह अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने में सफल रहा। अधिक जानकारी के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट देखें।

.jpg)






















