अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
भारतीय जनता पार्टी के युवा पार्षद दीपक यादव अंबिकापुर ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है। बजट में शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है ।
पार्षद दीपक यादव ने कहा कि प्रदेश में नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना, मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ , प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता उड़ान ,शिखर,मंजिल 33 करोड़ इससे युवाओं को अनेक अवसर मिलेंगे । और भी अनेक करोड़ो बजट युवाओ के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करता है। युवा वर्ग राज्य की प्रगति का आधार है और यह बजट उनके सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस पहल है।

.jpg)






















