अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
भाजपा किसान मोर्चा के सरगुजा जिला मिडिया प्रभारी महेश यादव ने छत्तीसगढ़ के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 220 बिस्तर के जिला चिकित्सालय निर्माण और हवाई सेवा की तैयारी को क्षेत्रीय विकास का मजबूत कदम बताया गया है। मैनपाट के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।सूरजपुर के पंडरीपानी में 100 सीटर दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय व छात्रावास के लिए 6 करोड़ का प्रावधान सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण है। मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु 50 करोड़, नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आस्था पथ योजना केवल यात्रा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा को जोड़ने का प्रयास है। मां कुदरगढ़ी का दरबार अब प्रदेश के शक्तिपीठ सर्किट का हिस्सा बनेगा, यह हम सबके लिए गर्व की बात है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर बजट की जानकारी दें और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

.jpg)






















