ADD

नहीं रहे नईगढ़ी के सबके दिलों में राज करने वाले मिलनसार राकेश भुजवा.. हुआ स्वर्गारोहण, 14 वर्षीय इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि .. रो पड़ा नगर पंचायत

0

 

नईगढ़ी।।(मप्र) खबरी गुल्लक।।

नईगढ़ी निवासी राकेश भुजवा पिता राजमणि भुजवा का 47 वर्ष की आयु में मंगलवार  17 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया। वे नगर पंचायत के दमकल विभाग में वाहन चालक के पद पर पदस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और आज जीवन के लिए संघर्ष करते उन्होंने अंतिम सांसे ली। मुखाग्नि उनके 14 वर्षीय इकलौते पुत्र ने दी। वे अपने पीछे एक पुत्र,एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गये। वे मिलनसार, मददगार के साथ सभी के चहेते थे। उनके निधन से समूचे नईगढ़ी में शोक है। उनके अंतिम यात्रा में डेढ़ हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में स्वजन, परिजन शामिल हुए। वे खबरी गुल्लक के संचालक अंबिकापुर निवासी विकास बारी के मित्र थे। खबरी गुल्लक परिवार  उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)